4 मई तक इन जिलों में तेज हवा आंधी के साथ हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि

मौसम चेतावनी

भारत मौसम विभाग IMD के मुताबिक 4 मई तक पूर्वी और मध्य भारत में अनेक स्थानों पर तेज हवा-आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश और ओला वृष्टि होने की संभावना है।

वहीं 7 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में अनेक स्थानों पर हवा आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।

बीते कई दिनों से देश के अधिकांश राज्यों में तेज-हवा आंधी के साथ बारिश का दौर जारी है। इसके साथ ही कई स्थानों पर ओला वृष्टि भी दर्ज की जा रही है।

इस बीच भारत मौसम विभाग IMD ने आगामी दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और मध्य भारत में 4 मई तक अनेक स्थानों पर तेज हवा आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है, वहीं इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर ओला वृष्टि भी हो सकती है।

इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई तक कई स्थानों पर धूल भरी आँधी के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश एवं ओला वृष्टि

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 4 मई तक एमपी के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा,

रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलाँ,

सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा,

सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांडुरना जिलों में अनेक स्थानों पर तेज हवा आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं इस दौरान कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि भी हो सकती है।

85 लाख किसानों को जारी की गई किसान कल्याण योजना की किस्त

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।