हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

इस वर्ष खरीफ सीजन में धान सहित इन फसलों का होगा बम्पर उत्पादन

 

खरीफ फसलों के उत्‍पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान

 

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा 2021-22 के लिए मुख्‍य खरीफ फसलों के उत्‍पादन का प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिया गया है|

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि खरीफ सीजन में 150.50 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है|

किसानों की अथक मेहनत, कृषि वैज्ञानिकों की कुशलता व केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बंपर पैदावार हो रही है|

 

मंत्रालय के मुताबिक 2021-22 के लिए प्रथम अग्रिम अनुमान (केवल खरीफ) के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 150.50 मिलियन टन अनुमानित है, जो विगत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20 के औसत खाद्यान्‍न उत्‍पादन की तुलना में 12.71 मिलियन टन अधिक है|

इस वर्ष खरीफ सीजन में खाद्यान्‍न फसलों का उत्पादन 150.50 मिलियन टन, तिलहन फसलों का उत्पादन 23.39 मिलियन टन, गन्ने का उत्पदान 419.25 मिलियन टन होने का अनुमान है|

 

मुख्‍य खरीफ फसलों के अनुमानित उत्‍पादन इस प्रकार है-

चावल – 107.04 मिलियन टन (रिकार्ड)

वर्ष 2021–22 के दौरान चावल का कुल उत्पादन 107.04 मिलियन टन अनुमानित है|

यह विगत पांच वर्षों (2015–16 से 2019-20) के औसत उत्पादन 97.83 मिलियन टन की तुलना में 9.21 मिलियन टन अधिक है|

 

पोषक/मोटे अनाज – 34 मिलयन टन

इस वर्ष पोषक / मोटे अनाजों का उत्पादन 34 मिलियन टन अनुमानित है, जो कि 31.89 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 2.11 मिलियन टन अधिक है|

 

मक्का – 21.24 मिलियन टन

इस वर्ष मक्का का उत्पादन में इस खरीफ सीजन में कमी आने का अनुमान है|

वर्ष 2020–21 में खरीफ मक्का का उत्पादन 21.44 मिलियन टन था जो इस वर्ष के अग्रिम अनुमान के अनुसार 21.24 मिलियन टन रहने का अनुमान है|

 

दलहन – 9.45 मिलियन टन

वर्ष 2021–22 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 9.45 मिलियन टन अनुमानित है|

यह 8.06 मिलियन टन औसत खरीफ दलहन उत्पादन की तुलना में 1.39 मिलियन टन अधिक है|

 

तूर – 4.43 मिलियन टन

इस वर्ष तुअर का उत्पादन वर्ष 2020-21 में 4.28 मिलयन टन था जो वर्ष 2021–22 में बढ़कर 4.43 मिलियन टन होने का अनुमान है|

वर्ष 2021–22 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 9.45 मिलियन टन अनुमानित है|

यह 8.06 मिलियन टन औसत खरीफ दलहन उत्पादन की तुलना में 1.39 मिलियन टन अधिक है|

 

तिलहन 23.39 मिलियन टन

तिलहन फसलों में मूंगफली का उत्पदान 8.25 मिलियन टन एवं सोयाबीन का उत्पादन 12.72 मिलियन टन होने का अनुमान है|

वर्ष 2021–22 के दौरान कुल तिलहन उत्पादन 23.39 मिलियन टन अनुमानित है, जो कि 20.42 मिलियन टन औरसत तिलहन उत्पादन की तुलना में 2.96 मिलियन टन अधिक है|

 

कपास–36.22 मिलियन गांठें (प्रति 170 किलोग्राम)

इस वर्ष कपास का उत्पादन 36.22 मिलियन गांठें (प्रति 170 किलोग्राम की गांठे) एवं पटसन एवं मेस्ता का उत्पादन 9.61 मिलियन गांठे (प्रति 180 किलोग्राम की गांठे) उत्पादित होने का अनुमान है|

 

गन्ना – 419.25 मिलियन टन

वर्ष 2021–22 के दौरान देश में गन्ने का उत्पादन 419.25 मिलियन टन अनुमानित है|

वर्ष 2021–22 के दौरान गन्ने का उत्पादन 362.07 मिलियन टन औसत गन्ना उत्पादन का तुलना में 57.18 मिलयन टन अधिक है|

source

 

 

यह भी पढ़े : सब्सिडी पर यह कृषि यंत्र लेने हेतु आवेदन करें

 

यह भी पढ़े : ये हैं प्याज की 5 सबसे उन्नत किस्में

 

यह भी पढ़े : आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में हो सकती है भारी बारिश

 

शेयर करे