मध्य प्रदेश में आज होगी भारी बारिश, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम

शनिवार को मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के जिले-सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

मध्य प्रदेश में चार दिन के अंदर मानसून ने अपना असर दिखा दिया है। लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। नदी-नाले उफान पर हाेने से कई रास्ते बंद हो गए हैं।

ऐसा ही मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के जिले-सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

 

इन सिस्टम की वजह से ऐसा मौसम

प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से ट्रफ की एक्टिविटी है।

ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है।

इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।

 

एमपी में 24 जिलों में मानसूनी बारिश

मध्यप्रदेश के बचे 2 जिले भिंड और मऊगंज में भी शुक्रवार को मानसून ने एंट्री दे दी। वहीं, शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया।

वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर ग्वालियर में बारिश के कारण रोड धंस गई, जिससे एक तलघर ढह गया।

आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया।

 

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

21 जून: सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश हो सकती है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

22 जून: टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, मैहर,रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना में भारी बारिश होने का अनुमान है। बाकी जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है।

23 जून: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया में अति भारी बारिश हो सकती है। इनमें 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है।

गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।

24 जून: सागर-दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सीधी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

सोयाबीन की बुवाई से पहले ऐसे करें बीज की तैयारी

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।