गर्मी की मूंग में नहीं होगी सरकारी खरीद, किसान चिंतित

मूंग दाल, मूंग मोगर और उड़द दाल में 100 रुपये की गिरावट

मूंग की सरकारी खरीदी से इनकार कर दिया गया है। इससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में गर्मी के सीजन की मूंग खरीदी पंजीयन की दिनांक पिछले दिनों घोषित हुई थी, लेकिन अब एमएसपी (8683 रुपये) पर मूंग खरीदी प्रस्ताव मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र को नहीं भेजा है।

बीते साल 20 मई से पंजीयन का कार्य शुरू हो गया था। सरकार ने साफ कर दिया है कि गर्मी की मूंग नहीं खरीदी जाएगी।

इस साल 16 जिलों में मूंग की बोवनी 13.49 लाख हेक्टेयर (पिछले साल के 11.59) में होने से उत्पादन 21 लाख टन संभावित है।

दूसरी ओर नाफेड की बिकवाली के चलते बाजार एमएसपी से काफी नीचे हो गया है।

 

मूंग में तेजी की गुंजाइश नहीं..?

मूंग बेस्ट 7150-7200 एवरेज 6600-6900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। एमएसपी पर जबतक खरीदी नहीं होती तब तक मूंग में तेजी की गुंजाइश नहीं है।

मूंग दाल और मूंग मोगर में मांग कमजोर रहने से मिलर्स की बिकवाली बढ़ने से 100 रुपये की मंदी रही। इधर, उड़द की आवक भी मांग की तुलना में अधिक होने से बाजार में भरावा बढ़ता जा रहा है।

मिलों में उड़द दाल का पर्याप्त स्टाक होने के साथ ही दालों में उपभोक्ता ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। इसके चलते मिलर्स की उड़द में खरीदी कमजोर है, जिससे उड़द के दाम घटाकर बोले जा रहे हैं।

गुरुवार को उड़द में करीब 100 रुपये की गिरावट रही। उड़द बेस्ट 7300-7500 उड़द मीडियम 6200-6500 हलका 3000-5000 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

उड़द दाल में भी कारोबार बेहद सुस्त रहने से 100 रुपये की गिरावट रही। इधर, काबुली चने में नीचे दामों पर घरेलू और स्टाकिस्टों की सीमित पूछताछ आने से भाव में तेजी रही।

काबुली चने में करीब 150-200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।

Ladli Behna Yojana: खाते में नहीं आई 24वीं किस्त? तो तुरंत करें ये जरूरी काम

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।