Mp Weather : आज 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रदेश में डेढ़ महीने बाद बढ़ी गर्मी, पारा 44 डिग्री पार

प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन गर्मी और बढ़ेगी हालांकि इस बीच आज प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी-बारिश का भी अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में लगातार डेढ़ महीने से चल रहे आंधी बारिश के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन गर्मी और बढ़ेगी हालांकि इस बीच आज प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी-बारिश का भी अलर्ट है।

जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत बाकी जिलों में गर्मी का असर रहेगा। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव यानी, लू चलने का अनुमान है।

 

आज  कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ पड़ेगी तेज गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, अभी 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में मौसम बदला हुआ है।

सोमवार को अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।

 

15 जून तक पहुंचेगा मध्य प्रदेश में मानसून

पिछले 11 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है।

अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार मई जून में आंधी-बारिश वाला मौसम रहा।

प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 8 जून को भी जारी रहा।

यानी, लगातार 44 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।

 

प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

9 जूनः अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है।

10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चल सकती है। पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में बारिश हो सकती है।

11 जूनः ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और बारिश का असर रह सकता है।

12 जून: जबलपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, दमोह, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Ladli Behna Yojana: खाते में नहीं आई 24वीं किस्त? तो तुरंत करें ये जरूरी काम

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।