इस बार प्रदेश में तय समय से पहले हो सकती है मानसून की एंट्री

मप्र में मानसून आगमन की सामान्य तारीख 16 जून तो भोपाल में 20 जून

इन दिनों प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी चल रही है। इस बीच आइएमडी ने इस बार मानसून को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस बार केरल में मानसून चार दिन पहले दस्तक दे सकता है, ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेश में भी मानसून की दस्तक 12 से 15 जून के बीच हो सकती है।

आइएमडी ने इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई से आने का पूर्वानुमान जारी किया है।

केरल में मानसून के आगमन के 10 से 15 दिन के भीतर प्रदेश में भी मानसून की दस्तक होती है। ऐसे में इस बार प्रदेश में मानसून 12 से 15 जून के बीच दस्तक दे सकता है।

प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 16 जून है, जबकि भोपाल में 20 जून है।

 

अभी सिस्टम एक्टिव, बारिश का दौर

मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि फिलहाल सिस्टम एक्टिव है, इसलिए अगले तीन से चार दिनों तक भोपाल समेत प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्के बादल, बूंदाबांदी, बौछारों की स्थति बन सकती है,

इसके साथ ही दो दिनों बाद तापमानों में 2 से 4 डिग्री तक बढोतरी भी हो सकती है। ऐसे में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

 

बंगाल की खाड़ी की ओर से एंट्री

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि इस बार लगातार बारिश, बौछारों की स्थितियां बनी है, साथ ही बंगाल की खाड़ी ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रही है।

ऐसे में इस बार उम्मीद है कि बंगाल की खाड़ी अर्थात पूर्वी हिस्से में मानसून आ सकता है।

केरल में इस बार चार दिन पहले मानसून आने की उम्मीद जताई है। ऐसे में प्रदेश में भी मानसून की आमद जल्दी हो सकती है।

 

मानसून की दस्तक कब

21 जून 2024

23 जून 2023

26 जून 2022

09 जुलाई 2021

15 जून 2020

24 जून 2019

24 जून 2018

22 जून 2017

19 जून 2016

14 जून 2015

8 कृषि यंत्रों पर किसानों को मिलेगी 50% तक सब्सिडी