हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए फसल गिरदावरी करना अनिवार्य

मोबाइल से करें गिरदावरी

 

सभी किसानों को सूचित किया जाता है की, रबी फसलों की गिरदावरी जरूर कर ले,

नही तो गेंहू की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच नहीं सकेंगे, फसल गिरदावरी की पूरी प्रक्रिया जानें..

 

किसानों के सामने खेती किसानी के दौरान समस्याएं आती रहती है।

कभी किसानों को प्राकृतिक आपदाओं की मार पड़ती है तो कभी भूमि विवाद को लेकर जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के जीवन को आसान बनाने के लिए एक ऐसा ऐप विकसित किया गया है जिसकी सहायता से किसान अपनी गिरदावरी खुद कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी किसान ऐप 2022 की शुरुआत की गई है।

MP Kisan App के माध्यम से किसानों को फसलों के बीमा को लेकर सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

किसान गिरदावरी ऐप की सहायता से कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में पंजीयन कर सकता है।

 

फसलों की गिरदावरी अनिवार्य

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी किसानों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

सभी किसानों को सूचित किया जाता है की वह रबी फसल (गेंहू) को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए रबी फसलों की गिरदावरी कर ले।

यदि वे फसल गिरदावरी नहीं करते है तो, उनकी फसल समर्थन मूल्य पर नही बेची जाएगी।

इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, फसल ऋण एवं कृषि, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, फसल हानि की स्थिति का आकलन, कृषि योजनाओं के विभिन्न ऑनलाइन आवेदन करने के लिए फसल गिरदावरी कराए।

फसल गिरदावरी आप अपने मोबाइल से MP Kisan App द्वारा ऑनलाइन भी कर सकते है।

यहां नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपनी फसल गिरदावरी करें।

 

MP Kisan App के यह लाभ

किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए राजसव विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक ऐप लॉन्च किया गया है।

जिसका नाम एमपी किसान ऐप 2022 हैं।

एमपी किसान ऐप के माध्यम से आप अपने खेत की जानकारी, खसरा, खतौनी एवं नक्शे की प्रतिलिपि घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा आप MP Kisan App के माध्यम से बोई गई फसलों की स्वघोषणा और शासन द्वारा समय-समय पर किसानों को लेकर खेती के लिए जारी की गई सलाह भी हासिल कर सकते हैं।

इस ऐप के माध्यम से खाता नंबर को आधार नंबर द्वारा भी लिंक कर सकते हैं।

साथ ही किसानों को इस ऐप के माध्यम से फसल हानि होने पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में भी सुविधा प्राप्त होगी।

MP Kisan App ऐप के माध्यम से अपनी भूमि/खेत की जानकारी जानकारी खाता खसरा खतौनी एवं नक्शे की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे साथ ही खेतों में बोई गई फसलों का बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना और शासन द्वारा समय-समय पर शुरू की गई योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

एमपी सरकार द्वारा किया जा रहा जागरूक – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी किसान ऐप के माध्यम से राज्य के किसानों में जागरूकता आएगी।

किसान अब अपने खेत में खड़े होकर इस ऐप के माध्यम से उसकी सीमांकन खुद कर सकते हैं।

 

MP Kisan App डाउनलोड प्रक्रिया
  • सभी किसान भाइयों से निवेदन है कि वह रबी फसल की गिरदावरी अपने मोबाइल से करने का कष्ट करें।
  • इसके लिये आप अपने मोबाइल में किसान ऐप प्ले स्टोर से डॉउनलोड करे। और जो पहले से है तो उसे अनइंस्टॉल कर के पुनः डाउनलोड करे।
  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन के Google Play Store ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको ऊपर सर्च बार में MP Kisan App टाइप करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एमपी किसान ऐप खुल जाएगा।
  • अब आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Install के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एमपी किसान एप आपके मोबाइल में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद आप इस ऐप को ओपन करके एमपी किसान से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।

 

फसल गिरदावरी कैसे करें ?
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में एमपी किसान ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • App डाउनलोड करने के बाद आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • कृषक लॉगिन
  • विभागीय लॉगिन
  • विक्रेता लॉगिन
  • सोसाइटी लॉगिन
  • आपको कृषक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपको नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • अब आपको एमपी फसल गिरदावरी लॉगिन फसल दर्ज करने हेतु फसल स्वघोषणा पर क्लिक करना होगा।
  • आप जिन खाते की गिरदावरी करना चाहते हैं उसके लिए एक या अधिक खाता जोड़े हेतु प्लस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • खाता जोड़ें हेतु प्लस के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद जिला, तहसील, हल्का, ग्राम, खसरा का चुनाव करना होगा।
  • अंत में आपको अपनी फसल की जानकारी दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़े : जानें किसकी अटकेगी सम्मान निधि की 13वीं किस्त

 

यह भी पढ़े : अगर लिखा है ये तो आएगी सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त

 

शेयर करें