हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Ladli Behna Yojana पर अपडेट, गुरूवार से स्वीकृति-पत्रों का वितरण

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक भोपाल संभाग के भोपाल जिले में 2 लाख 78 हजार 133, रायसेन में 2 लाख 18 हजार 280, राजगढ़ में 2 लाख 63 हजार 651, सीहोर में 2 लाख 13 हजार 311 और विदिशा जिले में 2 लाख 42 हजार 758 डीबीटी इनेबल हो चुके हैं।

 

10 जून को खाते में आएंगे 1000

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों का पंजीयन हो चुका है।

पात्र बहनों को 01 जून से जिलों में स्वीकृति-पत्रों का वितरण समारोहपूर्वक करें। एक सप्ताह की अवधि तक यह कार्य निरंतर चलेगा।

प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहें, अन्यत्र व्यस्तता की स्थिति में वर्चुअली जुड़ सकते हैं।

वही राशि मिलने के बाद  सोशल मीडिया द्वारा फोटो अपलोड करने जैसी प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियाँ भी की जा सकती हैं।

 

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में वार्डों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग इस कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ सहयोग करें।

इस कार्य में दीनदयाल समितियों के सदस्य, जनअभियान परिषद के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि का सहयोग लिया जाए।

ग्रामीण क्षेत्र में 08 जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाएँ भी की जाये।

बहनों के खाते में प्रायोगिक तौर पर एक रूपए की राशि अंतरित कर खातों के लिंक हो जाने संबंधी पुष्टि करने का कार्य भी पूर्ण किया जाए।

इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

नवविवाहित बेटियों को भी योजना का लाभ

सीएम कहा कि नवविवाहित बेटियों को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्रतानुसार लाभान्वित करने आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इधर 31 मई को फाइनल लिस्ट जारी होगी।

इसके बाद 10 जून से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी।

अब तक एक करोड़ 12 लाख 57 हजार 65 बहनों के डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) इनेबल किये जा चुके हैं।

शेष डीबीटी का कार्य सुचारू रूप से 30 मई तक पूरा किया जायेगा।

जिलेवार स्थिति
  1. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक भोपाल संभाग के भोपाल जिले में 2 लाख 78 हजार 133, रायसेन में 2 लाख 18 हजार 280, राजगढ़ में 2 लाख 63 हजार 651, सीहोर में 2 लाख 13 हजार 311 और विदिशा जिले में 2 लाख 42 हजार 758 डीबीटी इनेबल हो चुके हैं।
  2. चम्बल संभाग के भिण्ड जिले में 2 लाख 71 हजार 673, मुरैना में 2 लाख 92 हजार 179 और श्योपुर जिले में 96 हजार 266।
  3. ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले में 2 लाख 73 हजार 82, अशोकनगर में एक लाख 38 हजार 918, दतिया में एक लाख 30 हजार 668, गुना में 2 लाख 2 हजार 784 और शिवपुरी जिले में 2 लाख 46 हजार 734 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।
  4. नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम जिले में एक लाख 86 हजार 979, बैतूल में 2 लाख 42 हजार 532, हरदा जिले में 81 हजार 607।
  5. इंदौर संभाग के इंदौर जिले में 3 लाख 91 हजार 443, अलीराजपुर में एक लाख 11 हजार 672, बड़वानी में 2 लाख 17 हजार 284, बुरहानपुर में एक लाख 14 हजार 354, धार में 3 लाख 32 हजार 307, झाबुआ में एक लाख 82 हजार 174, खण्डवा में एक लाख 89 हजार 782 और खरगोन जिले में 2 लाख 81 हजार 362 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।
  6. जबलपुर संभाग के जबलपुर जिले में 3 लाख 48 हजार 695, बालाघाट में 3 लाख 29 हजार 440, छिंदवाड़ा में 3 लाख 54 हजार 686, डिण्डोरी में एक लाख 17 हजार 7, कटनी में 2 लाख 14 हजार 268, मण्डला में एक लाख 83 हजार 232, नरसिंहपुर में एक लाख 92 हजार 905 और सिवनी जिले में 2 लाख 44 हजार 523 बहनों के डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।
  7. रीवा संभाग के रीवा जिले में 3 लाख 61 हजार 265, सतना में 3 लाख 23 हजार 483, सीधी में एक लाख 82 हजार 121 और सिंगरौली जिले में एक लाख 71 हजार 64 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।
  8. सागर संभाग के सागर जिले में 3 लाख 62 हजार 903, छतरपुर में 2 लाख 82 हजार 253, दमोह में 2 लाख 22 हजार 552, निवाड़ी में 69 हजार 644, पन्ना में एक लाख 55 हजार 893 और टीकमगढ़ जिले में एक लाख 85 हजार 760।
  9. शहडोल संभाग के शहडोल जिले में एक लाख 68 हजार 428, अनूपपुर जिले में एक लाख 15 हजार 726 और उमरिया जिले में 94 हजार 713 डीबीटी इनेबल किये गये हैं।
  10. उज्जैन संभाग के उज्जैन जिले में 3 लाख 2 हजार 117, आगर-मालवा में 99 हजार 797, देवास में 2 लाख 45 हजार 455, मंदसौर में 2 लाख 37 हजार 421, नीमच में एक लाख 42 हजार 2, रतलाम में 2 लाख 26 हजार 378 और शाजापुर जिले में एक लाख 54 हजार 20 बहनों के डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़े : नहीं बढ़ेंगे यूरिया एवं डीएपी खाद के दाम

 

यह भी पढ़े : इस योजना में किसानों को मिलेंगे 3 लाख रुपये

 

शेयर करें