31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

लो प्रेशर का प्रभाव, कई सिस्टम एक्टिव

 

31 जिलों में अति भारी से भारी बारिश के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वही 10 संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की है।

  • बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से आज से मध्यप्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा।
  • एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार 21 सितंबर 2022 को सभी संभागों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • 31 जिलों में अति भारी से भारी बारिश के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही
  • 10 संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की है।
  • जबलपुर समेत बालाघाट सिवनी, मंडला जैसे कई जिलों में तेज वर्षा के साथ कई क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

 

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार 21 सितंबर को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश और नर्मदापुरम-ग्वालियर संभाग के साथ भिंड, श्योपुर, विदिशा,रायसेन, बुरहानपुर, धार,सीधी, पन्ना, दमोह, सागर, डिंडौरी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शहडोल, जबलपुर,रीवा, इंदौर, ग्वालियर, चंबल  सागर ,नर्मदापुरम ,भोपाल और उज्जैन संभाग में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

 

बारिश हो सकती है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया सिस्टम 23 सितंबर तक कई जिलों में बारिश कराएगा।

इससे ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के साथ बघेलखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

आज 21 और 22 सितंबर को प्रदेश कई इलाकों जैसे भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम में बारिश हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : सिंचाई उपकरण अनुदान पर लेने हेतु आवेदन करें

 

यह भी पढ़े : कृषि यंत्र लेने के लिए आवेदन अब 26 सितम्बर तक

 

शेयर करें

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।