Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

फिर बदला मौसम, आज 20 जिलों में बारिश की चेतावनी

Posted on February 10, 2022February 10, 2022

 

बिजली गिरने का भी अलर्ट

 

मौसम विभाग ने आज 9 फरवरी 2022 को 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है वही एक दर्जन जिलों में बिजली चमकने और गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज बदल गए है।

सुबहर से ही अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए है और कहीं कहीं रिमझिम बारिश का दौर भी जारी है।

एमपी मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है वही एक दर्जन जिलों में बिजली चमकने और गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वही 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

 

बादल छाने के साथ बौछार का सिलसिला शुरु

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव है, पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बनने से उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बन गया है।

वही हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी होने से वातावरण में नमी आ रही है और बादल छाने के साथ बौछार का सिलसिला शुरु हो गया है।

इस वेदर सिस्टम के भी 10 फरवरी गुरुवार को समाप्त होने और तापमान में परिवर्तन की संभावना है।

वही 13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत हैं।

 

बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, महाकोशल-विंध्‍य में मौसम के अचानक बदलने से बारिश का दौर शुरु हो गया है।

सुबह से ही बादल छाए रहने के चलते जबलपुर और नरसिंहपुर में बारिश हो रही है।

वही शहडोल, बालाघाट, न‍रसिंहपुर, कटनी, मंडला, अनूपपुर में भी बादल छाए हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में भी रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है।

वही सबसे न्यूनतम तापमान रायसेन में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

हवाएं चल सकती हैं

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR और हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार और आस-पास, राजस्थान, पंजाब, सिक्किम, बिहार, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप के इलाकों में बारिश और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

10 फरवरी को झारखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

 

इन जिलों में बारिश के आसार

शहडोल, रीवा, जबलपुर, चंबल संभाग के साथ दतिया और ग्वालियर जिलों में।

 

बिजली चमकने और गिरने का येलो अलर्ट

रीवा, जबलपुर, शहडोल और चंबल संभाग के साथ दतिया-ग्वालियर जिले में।

source

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : इस तारीख को आएगा बैंक खातों में फसल बीमा का पैसा

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक
  • आधार, पैन कार्ड लिंक : 30 जून आखिरी तारीख, ऐसे जोड़ें दोनों दस्तावेज
  • कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त?
  • इस घास की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • धान की रोपाई के लिए पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन करें
  • दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है पौष्टिक आहार
  • इस तारीख को किसानो के खाते में सीएम डालेंगे 6500 करोड़ रूपये
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan