हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

2 अक्टूबर, 2020 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे सिक्किम के ऊपर भी दिखाई दे रहा है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है।

अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भागों और इससे सटे दक्षिणी तटीय गुजरात के पास हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम है।

उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के हिस्सों पर एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है। यह सिस्टम बहुत सक्रिय नहीं है।

विपरीत चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में पश्चिमी राजस्थान और इसके आसपास के भागों पर बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

बीते 24 घंटों के दौरान ओडिशा के तटीय हिस्सों, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक-दो जगहों पर भारी वर्षा भी देखने को मिली।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, केरल, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़े : किसानों को कपास का पंजीयन इस दिनांक तक कराना होगा

 

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत और केरल में भी हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिरने का अनुमान है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिणी राजस्थान के साथ-साथ जम्मू कश्मीर उत्तरी भागों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

 

देश भर में मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

 

video source : Skymet Weather

शेयर करे