हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

04 मई, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

 

पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ईरान के पूर्वी हिस्सों में एक और पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह 5 मई की रात या 6 मई तक जम्मू कश्मीर को प्रभावित करना शुरू कर देगा।

मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तर पूर्वी भारत तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए जा रही है।

पूर्वी असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है।

एक निम्न दबाव की रेखा मध्य महाराष्ट्र से होकर दक्षिण केरल तक आंतरिक कर्नाटका होते हुए जा रही है।

 

यह भी पढ़े : सब्सिडी पर 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज भंडार गृह बनवाने के लिए आवेदन करें

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तथा विदर्भ के 1-2 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर वर्षा हुई है।

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, झारखंड के पूर्वी हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी देखी गई जबकि पंजाब और हरियाणा के 1-2 जिलों में हल्की बारिश के साथ हल्की आंधी देखी गई है।

छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हुई।

मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्व भारत में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया। सौराष्ट्र कच्छ, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी गई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़े : ऋण के भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

 

source

 

शेयर करे