Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

13 जुलाई, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

Posted on July 13, 2021July 12, 2021

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

कम दबाव का क्षेत्र उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।

संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

राजस्थान के पश्चिमी भाग से पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट से होते हुए एक निम्न दबाव की रेखा पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने हुए निम्न दबाव तक जा रही है।

राजस्थान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, तेलंगाना, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

 

यह भी पढ़े : कृषि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

 

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के शेष हिस्सों, हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों, दिल्ली, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिल नाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़े : आपके किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ा जरूरी नियम

 

source

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • भाेपाल, इंदौर और जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी
  • मध्य प्रदेश में किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल बीमा
  • आज इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना है
  • किसान खुद कर सकेंगे मोबाइल एप से अपनी फसल की गिरदावरी
  • सिर्फ कुछ सालों में ही सफेदा की खेती कर कमाएं 50-60 लाख
  • किसान सोयाबीन की पैदावार में हो रही गिरावट के चलते इन फसलों की भी बुवाई करें
  • जुलाई महीने में इन फसलों की बुवाई करें किसान
  • मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की नई योजना
  • आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • शिमला मिर्च की इन किस्मों की खेती में है मुनाफा

Latest Mandi Rates

  • हरदा मंडी भाव
  • आज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Khandwa Mandi Bhav खंडवा मंडी भाव
  • Timarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan