हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

21 जून, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे भागों पर बना हुआ है।

संबद्ध चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा पश्चिम राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से दक्षिण हरियाणा, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

बांग्लादेश और आसपास के इलाके में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

केरल, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा, गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, शेष उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की अधिक पैदावार के लिए किसान रखें इन बातों का ध्यान

 

तमिलनाडु, तेलंगाना, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उत्तरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई।

दिल्ली, राजस्थान, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, उत्तराखंड, केरल, शेष झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक वहां पर मध्यम बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़े : इन कृषि यंत्रों को सब्सिडी पर लेने के लिए अभी आवेदन करें

 

source

 

शेयर करे