Menu
ekisan
  • Home
  • Mandi Bhav
  • Sarkari Yojana
  • Success Story
  • Weather Report
  • Download App
ekisan

12 मई के बाद बदलेगा मौसम, फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोक्ष

Posted on May 10, 2022May 10, 2022

24 जिलों में 3 दिन तक लू का अलर्ट

 

12 मई को जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, ऐसे में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आना शुरू हो जाएगी।

 

मध्य प्रदेश में 12 मई के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

एमपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार 10 मई से 12 मई तक 24 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा।

12 मई तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज होगा।

इधर, एक दो दिन में जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है।

हालांकि 11 मई तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

 

लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रतलाम में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वही गुना, राजगढ़, खरगोन, खंडवा और रतलाम में लू का असर रहा।

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और चंबल में तापमान में बढ़ोतरी हुई।

आज मंगलवार को ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों के साथ खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, रतलाम, राजगढ़, छतरपुर, सागर, टीकमगढ, पन्ना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीधी और दमोह में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

बादल छाएंगे और तेज हवा चल सकती है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  12 मई को जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, ऐसे में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आना शुरू हो जाएगी।

इसके कारण 13 से 16 मई के बीच हल्के व मध्यम आकार के बादल छाएंगे और तेज हवा चल सकती है।

वही तापमान में भी गिरावट आ सकती है। 12 मई के बीच ग्वालियर चंबल संभाग में तापमान बढे़गा।

आज 10 मई के बाद जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है।

11 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना भी है।

 

जानें जिलेवार हफ्ते का हाल

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक इंदौर सहित प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

इंदौर में 11 मई तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार है।

12 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और आसानी चक्रवात के कारण भी बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी।

ऐसे में 12 मई के बाद 15 मई तक गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान कम रहेंगे।

जबलपुर में आगामी दिनाें तक 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना है।

जबलपुर के आसपास के जिले सतना, दमोह, रीवा, सीधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : जानिए किस भाव पर मिलेगा यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Weather News

  • 23 से 24 मई के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश
  • सम्पूर्ण भारत का मई 23, 2022 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोमवार से शुरू होंगी प्री मानसून एक्टिविटी, आज 22 जिलों में बारिश के आसार
  • सम्पूर्ण भारत का मई 22, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

Latest Mandi Rates

  • harda mandi bhavHarda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • neemuch mandi bhavनीमच मंडी भाव
  • Mandsaur-Mandi-Bhavमंदसौर मंडी भाव
  • betul mandi bhavबेतुल मंडी भाव
  • dhamnod mandi bhavधामनोद मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhavखरगोन मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhavशाजापुर मंडी भाव
  • khategaon mandi bhavखातेगांव मंडी भाव
  • Ashta Mandi Bhavआष्टा मंडी भाव

Latest Agriculture News

  • जबलपुर को जाने सबसे महंगे आम के लिए भी, 21 हजार रुपये प्रति नग की बोली लगी
  • बदलती जलवायु में बढ़ानी है पैदावार तो किसान जरूर करें यह काम
  • काशीराम होंगे केले से मालामाल
  • 31 मई को पीएम किसान योजना की राशि किसानों के खाते में
  • आठ साल में गन्ने की FRP में 31 फीसदी की बढ़ोतरी
  • गाय पालने पर दिए जाएंगे सालाना 10,800 रुपये
  • किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है बेबी कॉर्न का उत्पादन
  • पीएम किसान योजना के दो हजार रुपये पाने हैं तो तुरंत कर लें ये काम
  • महोगनी की खेती से सिर्फ 12 साल में बन जाएंगे करोड़पति
  • केंचुआ खाद के इस्तेमाल से होगा लाखों का मुनाफा
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
©2022 eKisan