Menu
ekisan
  • Home
  • Mandi Bhav
  • Sarkari Yojana
  • Success Story
  • Weather Report
  • Download App
ekisan

3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

Posted on May 13, 2022May 13, 2022

लू का अलर्ट, मानसून पर बड़ी अपडेट

 

15 से 16 मई के बीच जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके असर से मौसम में बदलाव होगा और 19 मई तक राहत रहेगी।

 

16 मई से मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

कहीं-कहीं बूंदाबादी होने की भी संभावना है। एमपी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 13 मई को 29 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

वही 3 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

16 मई को ईरान व अफगानिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके असार से हवाएं की दिशा भी बदलेगी।

 

लू का येलो अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राजगढ़ और खरगोन में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

एक तरफ जहां दतिया, गुना, उज्जैन, धार, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, खंडवा और रतलाम में लू का असर रहा।

वही दूसरी तरफ मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश हुई।

आज शुक्रवार को भोपाल, रायसेन, अशोकनगर, उज्जैन, रीवा, पन्ना, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाजापुर, दमोह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, भिंड और मुरैना में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आए असानी तूफान आंध्र प्रदेश तट से टकराने के बाद कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और बंगाली की खाड़ी से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है और नमी आ रही है।

आज ग्वालियर में हल्के बादल छाएंगे।15 से 16 मई के बीच जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके असर से मौसम में बदलाव होगा और 19 मई तक राहत रहेगी।

28 मई के बाद प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में आने वाले दिनों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

 

15 मई को मानसून की पहली बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसारस अंडमान निकोबार दीप समूह में 15 मई को मानसून की पहली बारिश की संभावना है।

यदि ऐसा हुआ तो समय से पहले 26 मई तक मानसून केरल के तट पर पहुंच जाएगा।

वही मध्य प्रदेश में मानसून की तारीख 1 जून से 30 सितंबर तक होती है।

अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीखों पर मानसून पहुंचता है लेकिन 15 जून को मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश माना जाता है।

इसी दिन मानसून की पहली बारिश होती है।

इस साल केरल के तट पर 4-5 दिन पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है अतः मध्यप्रदेश में भी 4-5 दिन पहले मानसून आ सकता है।

यानी मानसून की पहली बारिश 10 जून को हो सकती है।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : सरकार डीएपी की एक बोरी पर अब देगी 2501 रुपए की सब्सिडी

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Weather News

  • 23 से 24 मई के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश
  • सम्पूर्ण भारत का मई 23, 2022 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोमवार से शुरू होंगी प्री मानसून एक्टिविटी, आज 22 जिलों में बारिश के आसार
  • सम्पूर्ण भारत का मई 22, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

Latest Mandi Rates

  • harda mandi bhavHarda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • neemuch mandi bhavनीमच मंडी भाव
  • Mandsaur-Mandi-Bhavमंदसौर मंडी भाव
  • betul mandi bhavबेतुल मंडी भाव
  • dhamnod mandi bhavधामनोद मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhavखरगोन मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhavशाजापुर मंडी भाव
  • khategaon mandi bhavखातेगांव मंडी भाव
  • Ashta Mandi Bhavआष्टा मंडी भाव

Latest Agriculture News

  • जबलपुर को जाने सबसे महंगे आम के लिए भी, 21 हजार रुपये प्रति नग की बोली लगी
  • बदलती जलवायु में बढ़ानी है पैदावार तो किसान जरूर करें यह काम
  • काशीराम होंगे केले से मालामाल
  • 31 मई को पीएम किसान योजना की राशि किसानों के खाते में
  • आठ साल में गन्ने की FRP में 31 फीसदी की बढ़ोतरी
  • गाय पालने पर दिए जाएंगे सालाना 10,800 रुपये
  • किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है बेबी कॉर्न का उत्पादन
  • पीएम किसान योजना के दो हजार रुपये पाने हैं तो तुरंत कर लें ये काम
  • महोगनी की खेती से सिर्फ 12 साल में बन जाएंगे करोड़पति
  • केंचुआ खाद के इस्तेमाल से होगा लाखों का मुनाफा
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
©2022 eKisan