हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम

 

अरब सागर की नमी ने ठंड रोकी

 

कल से बादल छंटने से तापमान गिरने की संभावना

 

अरब सागर से नमी आने के कारण मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते तीन दिनों से बादल छाने से बारिश हो रही है।

इस कारण से ठंड नहीं बढ़ पा रही है। नवंबर के अंत में मार्च और अप्रैल जैसे हालत हो गए हैं।

दिन का तापमान सामान्य (26 डिग्री सेल्सियस) से 4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य (13 से 14 डिग्री सेल्सियस) से कहीं-कहीं 9 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया।

 

पचमढ़ी तक में रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी भी अरब सागर से मध्यप्रदेश में नमी आ रही है।

इसी कारण प्रदेश भर में बादल छाए हैं और कहीं-कहीं बारिश हो रही है।

अगले 24 घंटों में बादल छटने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी।

 

यहां अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

आज से बारिश का दौर खत्म हो रहा है। हालांकि, आज भी कई जगहों पर बादल छाए रहे हैं।

खंडवा, बुरहानपुर, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

होशंगाबाद, हरदा, छिंदवाड़ा, उमरिया और जबलपुर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके अलावा इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में बादल छाए रह सकते हैं। तेज धूप नहीं रहेगी।

 

यहां बारिश हुई

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में एक-एक इंच तक बारिश हो गई। बैतूल के घोड़ाडोंगरी में 1 इंच, बुरहानपुर शहर में 1 इंच, बड़वानी के अंजड़ , होशंगाबाद के पचमढ़ी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, महेश्वर में हल्की बारिश हुई।

छिंदवाड़ा के परासिया में 3 इंच, उमरेठ में 2 इंच, मोहखेड़ में 1 इंच, जुन्नारदेव, तमिया, मंडला, जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर और पेंच में भी बारिश हुई।

 

रात का तापमान सामान्य से 9 डिग्री के पार पहुंचे

बादलों के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री के पार पहुंच गए।

बीते चौबीस घंटों में प्रदेश के सभी शहरों में रात का पारा चढ़ा है। दिन में भी बढ़ोतरी हुई है।

अधिकांश इलाकों में यह 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गए।

 

यहां रात के तापमान सामान्य से ज्यादा रहे

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा
उमरिया 19.2 9.6 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 20.5 8.9
होशंगाबाद 22.5 8.6
छिंदवाड़ा 19.4 8.4

 

यहां रात के तापमान कम रहे
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
ग्वालियर 13.0 29.3
नौगांव 14.4 29.8
रीवा 15.0 30.4
रायसेन 15.2 30.2

 

प्रदेश के 4 प्रमुख शहरों के तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 30.5 20.1
ग्वालियर 29.3 13.0
इंदौर 30.0 19.0
जबलपुर 29.2 19.6

source

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे