हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मध्य प्रदेश में गेंहू खरीद की अवधि 25 मई तक बढ़ी

 

प्रदेश मे गेंहू उपार्जन का कार्य सुचारु रुप से चल रहा है

 

परंतु कई किसानो को अभी तक गेहू लाने के लिये एस.एम.एस वितरीत नही किये गये है.

एसे मे उन्हे खरीदी से वंचित रहने कि चिंता के सांथ गेंहू के खराब होने कि भी चिंता होने लगी है किसान पिछले 2 महिनो से गेंहू को अपने घर और गोदाम मे स्टोर करके रखे है, सांथ किसानो को प्याज फसल का भी सटॉक करना है |

 

इंदौर-उज्जैन संभाग में खरीदी की अंतिम तिथि 5 मई थी, लेकिन तब तक खरीदी संभव नहीं है, इसे बढ़ाकर 15 कर दिया गया है।

 

प्रदेश के शेष संभागों में 25 मई तक खरीदी की जायेगी।

 

यह भी पढ़े : गेहूं की सरकारी खरीद जोरों पर

 

खरीदी अवधि 25 मई तक बढी

जिन खरीदी केन्द्रों में पहले 5 मई तक खरीदी होनी थी, वहां अब 15 मई तक खरीदी का कार्य किया जाएगा।

इसी तरह जहा पहले 15 मई तक खरीदी होनी थी उसे अब बढाकर 25 मई कर दिया गया है. सांथ हि अब पोर्टल को शनिवार के दिन भी खुला रखने के लिये कार्य किया जा रहा है |

खरीदी केन्द्रों की क्षमता के अनुसार एस.एम.एस भेजे जा रहे हैं ताकि केन्द्रों पर भीड़ एकत्र नहीं हो।

हमे बताया गया कि प्रदेश में खरीदी की मात्रा के अनुसार बारदाने उपलब्ध हैं। प्रदेश में कुल सत्यापित 24 लाख 65 हजार सत्यापित किसानों में से 16 लाख 5 हजार किसानों को एस.एम.एस भेजे गए हैं।

 

यह भी पढ़े : सब्सिडी पर 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज भंडार गृह बनवाने के लिए आवेदन करें

 

 

5 दिनो मे हो रहा भुगतान

अब तक 7 लाख 32 हजार किसानों से 10 हजार 596 करोड़ रूपए का 53 लाख 69 हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न की खरीदी हो चुकी है।

किसानों को 6 हजार 683 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। भुगतान 5 दिवस की अवधि में किया जा रहा है।

प्रदेश में 4 हजार 588 खरीदी केन्द्रों द्वारा खरीदी का कार्य किया जा रहा है। सभी 94 सेक्टरों में उपार्जन ऐंजेंसी द्वारा परिवहनकर्ता नियुक्त हैं।

 

यह भी पढ़े : ऋण के भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

 

शेयर करे