शाहपुरा के संजय महाजन बने मिसाल
प्राकृतिक खेती का अनूठा प्रयोग, 600 पौधों पर आया 8 लाख खर्च, दूसरे किसान भी हो रहे प्रेरित
कई बार किसान दीर्घकालिक खेती करते हैं और इसमें सफल भी रहते हैं। कुछ ऐसा ही किया है, सातपुर के प्रगतिशील किनकन संजय महाजन ने।
उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाते हुए सफेद चंदन की खेती का प्रयोग शुरू किया है, जो क्षेत्र के दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।
उन्होंने 8 लाख रुपए में चंदन के पोचे लगाए हैं, जिनसे 10 से 12 वर्षों में 5.5 करोड़ मुनाफे की उम्मीद है। महाजन ने वर्ष 2022 में अपने 2 एकड़ खेत में सफेद चंदन के 600 पौधे रोपे हैं।
चंदन एक परजीवी पौधा है, जिसके पोषण के लिए होस्ट प्लांट के रूप में अमरूद को चुना है।
महाजन ने बताया, चंदन की खेती के साथ ही साथ ही जमीन के सदुपयोग के लिए चंदन की पंक्तियों के बीच अरहर व सब्जी की अंतरवतीं खेती इंटरक्रॉपिंग भी शुरू की है।
प्रारंभिक लागत
पौधों की लागत, रोपण, सिंचाई, होस्ट प्लांट का रखरखाव से 10 वर्षों में 7-8 लाख रुपए खर्च आता है। इस दौरान अरहर व अंतरवत फसलों से आय होती रहती है।
चंदन की खेती देगी करोड़ों की कमाई
किसान ने 2021 में लगाए गए 600 पौधों के आधार पर यदि 10 वर्ष बाद लगभग 2031 में भाव का आकलन किया गया।
बाजार भाव वर्तमान के अनुसार अनुमानित लगभग 12000 प्रति किलोग्राम संभावित कल आय 4560 किलोग्राम में 12000 के हिसाब से 5:30 करोड़ से अधिक।
किसान संजय महाजन का प्रयास दर्शाता है कि किस पारंपरिक फसलों के साथ उच्च मूल्य वाली बागवानी अपना कर आए बढ़ा सकते हैं चंदन की लकड़ी की मांग हमेशा रहती है – अमोल देशमुख नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र
Gangadhar Farm Equipments – Bharat Agritech Krishi Mela में शानदार ऑफर और विशेष डिस्काउंट!

