रेज्ड बेड प्लांटर मशीन से फसलों की बुआई किसानों के लिए वरदान बनती जा रही है। इस तकनीक से लगाई गई मक्का में अत्यधिक भारी बारिश के बावजूद भी किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है।
किसानों के लिए खुशखबरी है, रेज्ड बेड प्लांटर मशीन द्वारा की गई मक्के की बुआई में अत्यधिक वर्षा के बावजूद भी किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है।
यह उन्नत तकनीक मक्का, दलहन, और तिलहन फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस मशीन के द्वारा मिट्टी की मेड़ बनाई जाती है और उस पर बुआई की जाती है।
इसमें एक विशेष व्यवस्था होती है जिससे अत्यधिक वर्षा होने पर नालियों से वर्षा जल बाहर निकल जाता है और फसल को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचती है।
इसके विपरीत, यदि कम वर्षा भी होती है तो वर्षा का पानी सीधे पौधों की जड़ों में पहुंच जाता है, जिससे पौधे को सीधे पानी मिलता है।
जबलपुर कृषि अभियांत्रिकी अधिकारी एन.एल. मेहरा ने बताया कि यह पद्धति मक्का, दलहन, और तिलहन फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ती है और किसानों की आय में वृद्धि होती है।
रेज्ड बेड प्लांटर से बुआई है बहुत फायदेमंद
जबलपुर के पनागर विकासखंड के प्रगतिशील किसान बीडी अरजरिया ने अपने खेतों में रेज्ड बेड प्लांटर मशीन से मक्के की बुआई की है।जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
जिसके चलते आसपास के किसानों ने उनकी सफलता को देखकर इस पद्धति को अपनाने की प्रेरणा ली है।
रेज्ड बेड प्लांटर मशीन द्वारा मक्के की बुआई की एक उन्नत तकनीक है जो किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ती है, आय में वृद्धि होती है, और किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा करने में मदद मिलती है।
मध्यप्रदेश में किसानो को भैंस पालने पर सरकार से मिल रही 75% सब्सिडी

