Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

महिला किसान ने डेढ़ एकड़ खेत में की 40 टन तरबूज की खेती

Posted on May 31, 2020May 31, 2020

ई-नाम पोर्टल पर दिखेगी सफलता की कहानी

 

देशभर के किसानों के लिए रांची की महिला किसान किरण खलखो एक रोल मॉडल बन चुकी हैं। किरण खलखो चितरकोटा गांव की रहने वाली हैं, जिन्हें डेढ़ एकड़ खेत में लगभग 40 टन तरबूज की खेती की है। खास बात है कि इस महिला किसान की सफलता को देशभर के किसानों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय की सोसाइटी लघु कृषक कृषि व्यापार संघ ने एक निर्णय लिया है कि महिला किसान की कामयाबी पर एक वीडियो बनाया जाए। इतना ही नहीं, सफल महिला किसान की कहानी ई-नाम पोर्टल पर भी दिखाई देगी। आइए खेतीबाड़ी में सफलता प्राप्त करने वाली महिला किसान की कहानी प्रकाश डालते हैं।

 

देखे विडियो

video source

 

10 एकड़ भूमि पर करती हैं खेती

किरण खलखो  5 भाई-बहने हैं, जिनमें वह सबसे बड़ी हैं। वह खेती की वजह से ग्रेजुएशन की पढ़ाई  पूरी नहीं कर पाईं। पिछले 10 साल खेती में मेहनत कर रहीं हैं, वे कुल 10 एकड़ भूमि पर खेती करती हैं। उन्होंने पहले पारंपरिक खेती से शुरूआत की, लेकिन अब वह खेती में वैज्ञानिक तकनीक को ज्यादा अपनाती हैं। इसके आधार पर ही उन्होंने डेढ़ एकड़ खेत में लगभग 40 टन तरबूज उगाया है। इसके अलावा वह टमाटर, गोभी, करेला आदि मौसमी सब्जियों की खेती करती हैं।

 

खुद से चलाती हैं कृषि यंत्र

महिला किसान अपने परिवार को छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं, इसलिए आर्थिक आमदनी का एकमात्र जरिया खेती ही है। जब उन्हें रोजगार की ज़रूरत थी, लेकिन राज्य में कहीं भी उन्हें रोजगार नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खेती को पैसा कमाने का जरिया बना लिया। इसमें जी तोड़ मेहनत की। वह खुद ही खेत में ट्रैक्टर चलाती हैं। जब खेत में पानी की दिक्कत हुई, तो उन्होंने ड्रिप एरिगेशन विधि को अपनाया। जब बजार नहीं मिला, तो ई-नाम योजना के जरिए अपनी कृषि उपज को बेचना शुरू किया। किरण खलखो सफल किसानों की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। वह लगातार कृषि बाजार समिति को बढ़ावा दे रही हैं, इसलिए उनकी सफलता की कहानी लोगों को दिखाने का निर्णय लिया गया है।

source: jagran

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सब्सिडी पर पॉली हाउस, शेड नेट हाउस एवं प्लास्टिक मल्चिंग लगाने हेतु आवेदन करें
  • सोयाबीन में लग रहे पीले रंग के घातक रोग को कैसे रोके
  • आज 2 संभाग 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • इस पेड़ की खेती कर बस इतने सालों में ही बन जाएंगे करोड़पति
  • किसानों को पौधों पर दिया जायेगा अनुदान, यहाँ करना होगा आवेदन
  • सम्पूर्ण भारत का अगस्त 13, 2022 का मौसम पूर्वानुमान
  • KCC बनवाने के लिए इन कागजातों की जरूरत पड़ती है
  • मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
  • क्या खेती की जमीन बेचने पर टैक्स देना पड़ता है….?
  • अब नहीं है डरने कि जरुरत, लम्पी स्किन रोग की वैक्सीन हुई लांच

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • indore mandi bhavIndore Mandi Bhav | इंदौर मंडी के भाव
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Agar Mandi Bhav आगर मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan