हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

18 बोरी सोयाबीन 9081 रु. प्रति क्विंटल बिकी

पिछले साल से 1080 रु. ज्यादा

6 दिनी अवकाश के बाद खुली मंडी

 

कृषि उपज मंडी धार में शुक्रवार काे मुहू्र्त के साैदे हुए।

पहले नंबर के लिए हिम्मतगढ़ के किसान राधेश्याम सीताराम परमार ने दाे दिन तक मंडी में ही उपज लेकर डेरा डाल दिया।

दाे दिन इंतजार के बाद सबसे पहली बैलगाड़ी इसी किसान की ली गई।

साैदे में 18 बाेरी साेयाबीन 9081 रुपए क्विंटल के भाव से बिकी।

6 दिन बाद खुली मंडी में विभिन्न जिंसाें की 8468 बाेरी आवक हुई।

सबसे ज्यादा आवक साेयाबीन की 6964 बाेरी रही।

इसके पूर्व विधायक नीना वर्मा, एसडीएम दीपाश्री गुप्ता ने सुबह 9.30 बजे मंडी में दीपावली मुहूर्त पूजन कर खरीदी का शुभारंभ किया।

व्यापारी बैंड-बाजे के साथ अातिशबाजी करते हुए खरीदी करने के लिए निकले।

 

पहली गाड़ी किसान राधेश्याम से अन्नपूर्णा ट्रेडर्स ने खरीदी। किसान काे विधायक-एसडीएम ने तिलक लगाकर माला पहनाई।

इसके बाद व्यापारियाें ने साैदे किए। मंडी खुलने से किसान रविवार से उपज लेकर पहुंच गए थे।

पूरा प्रांगण ट्रैक्टर ट्राॅली, पिकअप व बैलगाड़ियाें से भर गया था।

व्यापारी संघ अध्यक्ष महेंद्र धाेका, व्यापारी विष्णु राठाैर, मुरली अग्रवाल, गाेपाल सांघी, कैलाश काकरिया, श्रेणिक गंगवाल, मनाेहर लाल तातेड़ सहित बड़ी संख्या में किसान माैजूद थे।

 

6964 बाेरी रही सोयाबीन की आवक

मंडी में शुक्रवार काे विभिन्न जिंसाें की आवक 8468 बाेरी रही। सबसे ज्यादा आवक साेयाबीन की 6964 बाेरी रही।

 

हुआ साैदा

मंडी कार्यालय के अनुसार 2020 में धार के किसान माेतीलाल कनीराम की साेयाबीन 5301 रु. क्विंटल के भाव मुहूर्त के साैदे में बिकी थी।

2021 में भी इसी किसान की बैलगाड़ी की उपज 8001 रु. प्रति क्विंटल के भाव मुहूर्त में बिकी थी।

इस साल हिम्मतगढ़ के किसान राधेश्याम की उपज 9081 रुपए के भाव बिकी।

किसान ने बताया मुहूर्त में उपज बेचने के लिए दाे दिन पहले से बैलगाड़ी लगाकर रखवाली कर रहा था।

 

मुहूर्त में अच्छा भाव मिलने की उम्मीद थी। जब मंडी काेई नहीं पहुंचा था तभी उपज लाकर जगह राेक रखी थी।

मेरी बैलगाड़ी आने के बाद अन्य किसान पहुंचे।

दाे दिन से बैलगाड़ी में ही खाना खाकर रात्रि विश्राम कर रहा था। परिवार के सदस्य खाना देकर चले जाते थे।

यह भी पढ़े : चना की खेती : बुवाई से पहले इन सुझावों पर अमल करें किसान

 

यह भी पढ़े : चने के नए बीज से पौधे की ऊंचाई बढ़ेगी, मशीनों से हो सकेगी कटाई

 

शेयर करें