हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

2 वेदर सिस्टम एक्टिव, 27 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

 

MP Weather

 

जबलपुर में आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव का दौर जारी है। तापमान में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है।

एमपी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 29 अप्रैल को 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

आने वाले दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल में सूर्य के तेवर और सख्त होने वाले है और पारा 48 डिग्री तक जा सकता है।

 

हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को 27 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस राजगढ़, खजुराहों और नौगांव में दर्ज किया गया।

वही खजुराहो,दमोह, नौगांव, राजगढ, खंडवा, खरगोन, रतलाम, ग्वालियर और दतिया में लू का असर रहा।

आज सागर,  ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ रायसेन, खरगोन, खंडवा, राजगढ़, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, रतलाम, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है, लेकिन इनका प्रदेश के मौसम पर कोई विशेष असर नहीं पड़ रहा है।

एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। पूवी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से पूर्वी मप्र से होकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके असर से पूर्वी मप्र में भीषण गर्मी से मामूली राहत बनी हुई है।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : PM Kisan : eKYC की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे