Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

हेलीकाप्टर से विदा हुई मैहर में किसान की बेटी

Posted on April 29, 2022

 

देखने के लिए उमड़ा सैलाब

 

मैहर में एक साधारण परिवार में पिता ने अपनी बेटी को हेलीकाफ्टर से ससुराल को विदा किया।

 

हर पिता की इच्छा होती है कि उसकी लाडली का ऐसा विवाह हो कि उसकी चर्चा हर तरफ हो।

कुछ ऐसा ही मैहर में हुआ जहां एक साधारण परिवार में पिता ने अपनी बेटी को हेलीकाफ्टर से ससुराल को विदा किया।

दरअसल मैहर के सतना रोड निवासी अजय और संध्या सिंह की लाडली बेटी आयुषी का विवाह नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर अरविंद सिंह के साथ 27 अप्रैल को हुआ।

 

Satna News: हेलीकाफ्टर से विदा हुई मैहर में किसान की बेटी, देखने के लिए उमड़ा सैलाब#marriage #satnanews #MPNews https://t.co/vwy01pa5eg pic.twitter.com/dxSgBZKde9

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 28, 2022

 

लड़की के पिता किसान हैं। अरविंद रीवा निवासी रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन सिंह और ऊषा सिंह के सुपुत्र हैं।

आयुषी इंजीनियर हैं और एमटेक करने के बाद इंदौर में सेवारत हैं। आयुषी – अरविंद के विवाह की सभी रस्में मैहर में सतना रोड स्थित अजय सिंह के निवास बेल्दरा हाउस से हुई।

दुल्हन की विदाई के लिए उसके पिता ने हेलीकाप्टर बुक किया था।

जयपुर से अरिहंत कंपनी का यह हेलीकाप्टर 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे मैहर पहुंचा।

आधे घंटे बाद विदाई की रस्म हुई और दूल्हा-दुल्हन इस पर सवार हो कर रीवा रवाना हो गए।

मैहर में पहली बार हुई हेलीकाफ्टर से विदाई

मैहर में विवाह स्थल के बाजू में ही हेलीपैड बनाया गया था।

अजय सिंह चाहते थे कि उनकी बेटी का ब्याह शानदार ढंग से हो और उसकी विदाई भी शानो शौकत से हो लिहाजा उन्होंने अपनी लाडली की विदाई के लिए हेलिकाप्टर बुक किया।

यह उनके परिवार की पहली शादी थी, इसलिए धूमधाम में आयुषी के पिता कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते थे।

यह पहला मौका है जब मैहर की किसी बेटी की विदाई हेलिकाप्टर से हुई।

इसके पहले अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ था , जब दुल्हन विदा हो कर उड़न खटोले से ससुराल गई।

इसे लेकर आयुषी उसके पिता अजय सिंह, मां और पूरा परिवार बेहद उत्साहित थे वहीं मैहर के लोग भी इस क्षण के साक्षी बनने के लिए आतुर थे।

source : naidunia

यह भी पढ़े : PM Kisan : eKYC की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सोयाबीन की बुआई से पहले किसान अपने खेतों में करें यह काम
  • 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • डॉलर चना मंडी भाव
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी एक हजार रुपए की राशि
  • सोयाबीन मंडी भाव | 09 जून 2023
  • पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इन्हें मिलेंगे 10 हजार
  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan