हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

चने की 3 सबसे सर्वश्रेष्ठ किस्में जो 15 क्विंटल तक देगी उत्पादन

चना की फसल

 

चना की खेती करने से पहले किसानों द्वारा सबसे पहले चना की सर्वश्रेष्ठ किस्मों का चयन करना काफि आवश्यक है।

चना की खेती मुख्य रूप से उत्त्तरप्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान तथा बिहार में की जाती है।

सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में चने की खेती की जाती है। चना शुष्क एवं ठंडी जलवायु की फसल है इसे रबी मौसम में उगाया जाता है।

चना की फसल में उत्पादन बढ़ने के लिए Best Variety के साथ साथ फसल की देख रेख करना भी जरुरी है।

जिसमे प्रमुख रूप से उकठा रोग और इल्ली के प्रकोप से चने की फसल को बचाना।

आज हम आपको चना की सर्वश्रेष्ठ किस्मों की जानकारी देंगे।

 

RVG 203 चना की किस्म

Rvg 203 Chana Variety RVSKVV द्वारा तैयार की गयी है। यह वैरायटी 95 से 100 दिन में पककर तैयार हो जाती है।

चना की इस वैरायटी में उकठा रोग या जड़ सूखने वाला रोग बहुत कम लगता है।

Rvg 203 Chana वैरायटी में एक ही पौधे से अनेक शाखाएं निकलती है इसलिय इस वैरायटी की बुबाई दूर दूर या कम मात्रा में बीज का प्रयोग करना चाहिए।

Rvg 203 Chana Variety Yeild या इसके उत्पादन की बाद करें तो यह प्रति एकड़ 14 क्विंटल तक उत्पादन देती है।

 

JG 36 चना की किस्म

इस समय JG 36 Gram वैरायटी काफी प्रचलन में है। JG 36 (Jawahar Gram 36) JNKVV, Jabalpur (Madhya Pradesh) द्वारा 2016 में तैयार किया गया है।

इसका पौधा काफी फैला हुआ होता है। JG 36 Gram Variety में झुलसा रोग नहीं लगता।

JG 36 Chana Variety Yeild की बात करे तो यह प्रति एकड़ 14.5 क्विंटल तक निकलता है। इसके लिए फसल का अच्छा प्रबंधन होना जरुरी है।

JG 36 Gram Variety की फसल मौसम ख़राब या हवा चलने पर जल्दी जमीन में गिर जाती है जिस से फूल एवं फल का नुकसान होने का आसार बढ़ जाता है और उत्पादन भी कम हो जाता है।

 

RVG 204 चना की किस्म

RVG 204 Chana Variety 202 और 203 की Improved वेरायटी है।

यह RVSKVV, AICRP, RAK, Sehore (MP) द्वारा 2021 में तैयार की गयी है।

यह 110 से 115 दिन में पककर तैयार हो जाती है।

RVG 203 Gram Variety MP, GJ, MH के लिए काफी अच्छी है।

RVG 203 Chana Variety का उत्पादन ऊपर बताई गयी दोनों किस्मो से बहुत कम है। लेकिन यह काफी प्रचलित की जा रही है।

RVG 203 Chana Variety का उत्पादन 13 क्विंटल के आसपास है लेकिन यह वैरायटी हार्वेस्टर से कटाई के लिए अच्छी वैरायटी है।

यह भी पढ़े : मल्टी क्रॉप थ्रेशर, पैडी थ्रेशर एवं चिसल प्लाऊ पर अनुदान हेतु आवेदन

 

यह भी पढ़े : किसान क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा 3 लाख तक का लोन

 

शेयर करें