Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

अतिवृष्टि से प्रदेश को 9 हजार 500 करोड़ की हानि

Posted on September 13, 2020September 13, 2020

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 9 हजार 500 करोड़ की हानि हुई है। प्रदेश में फसलें, मकान, पशु हानि के साथ-साथ सडक़ों तथा अधोसंरचना को हुई क्षति के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। प्रदेश में 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें और 17 लाख कृषक कीट-व्याधि से प्रभावित हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीते पखवाड़े अतिवर्षा से हुई हानि की विस्तृत जानकारी केन्द्र सरकार को दी गई है। सर्वे कार्य निरंतर जारी है और अधिक नुकसान की स्थिति भी सामने आ सकती है। राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों को अधिकाधिक सहायता दी है। आगे भी राहत पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केन्द्रीय अध्ययन दल के प्रभावित जिलों में भ्रमण के पश्चात राहत कार्यों को पूरी तरह से पूर्णता तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन और अध्ययन करने आए केन्द्रीय अध्ययन दल के सदस्यों से चर्चा कर रहे थे।

 

यह भी पढ़े : 18 सितम्बर को मिलेगी 4600 करोड़ की बिमा राशी

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.के. सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री मनीष रस्तोगी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अध्ययन दल के समक्ष विस्तृत प्रजेंटेशन के माध्यम से भी प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को सामने रखा जा चुका है।

 

कीट-व्याधि से नुकसान के आकलन के लिए अलग से केन्द्रीय दल भेजने का अनुरोध

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसल बीमा और राहत राशि से नुकसान की भरपाई की जा रही है, परन्तु कीट-व्याधि से हुए नुकसान की पूर्ति के लिए केन्द्र से सहयोग चाहिए । बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यत: सोयाबीन, मक्का तथा चने की फसल कीट व्याधि से प्रभावित हुई है।

 

35 जिले प्रभावित

प्रदेश के 12 जिले गंभीर रूप से और 23 जिले आंशिक रूप से प्रभावित हुए। कुल 8 हजार 442 गांवों में नुकसान हुआ।

 

फसलों और मकानों को नुकसान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि अतिवर्षा और बाढ़ से 24 जिलों में लगभग 11 लाख 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान हुआ है। करीब 11 लाख 34 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। लगभग 60 हजार मकान बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए। सरकार ने फौरी राहत के लिए पूरे प्रयास किए हैं। अभी भी लोगों को राहत की आवश्यकता है।

 

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की “ई-गोपाला” ऐप

 

अतिवृष्टि से प्रभावित

• 11 लाख 30 हजार हेक्टेयर फसलें
• 11 लाख 34 हजार किसान
• 12 जिले गंभीर रूप से
• 23 जिले आंशिक रूप से
• 8,442 गांवों को नुकसान

 

कीट- व्याधि से प्रभावित

• 15 लाख हेक्टेयर में फसलें
• 17 लाख किसान

 

source : krishakjagat

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan