हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

शरबती गेंहू 4265 रु प्रति क्विंटल बिका

24 मार्च 2021

जाने क्या है खासियत ?

 

अशोकनगर |

 

देशभर में कृषि कानूनों के विरोध के दौर में जब फसलों के भाव को लेकर संशय जताया जा रहा है।

उस दौर में अशोकनगर कृषि उपज मंडी में यहां के प्रसिद्ध गेहूं की किस्म शरबती अब तक के खरीदी इतिहास के सबसे ऊंचे दाम पर बिका है।

रातीखेड़ा गांव के एक किसान का एक ट्रॉली गेहू 4265 रुपए में नीलामी बोली में व्यापारी ने खरीदा है । 

 

यह भी पढ़े : 18 जिलों के किसानों के लिए 1128 करोड़ की राहत राशि

 

कृषि उपज मंडी अशोकनगर के मंडी सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अशोकनगर कृषि उपज मंडी में व्यापारी श्रेयांश जैन की फर्म द्वारा रातीखेड़ा के किसान अर्जुन सिंह की शरबती गेहूं की ट्रॉली का भाव 4265 रुपए लगाया है।

अशोकनगर कृषि उपज मंडी की शरबती गेहूं की अब तक की सबसे बड़ी बोली है। आज तक गेहूं इस कीमत में कभी नहीं कृषि उपज मंडी में नही बिका। 

 

लंबे समय से गेहूं का व्यापार कर रहे व्यापारी सुभाष मोदी का कहना है आज खरीदी गई शरबती गेहूं की चमक सबसे अच्छी रही है। अमूमन गेहूं की आवक के समय अशोकनगर का प्रसिद्ध शरबती गेहूं महंगे भाव में बिकता है।

मगर पहले बहुत कम मात्रा में आने वाले गेंहू की ही अधिकतम बोली देखी जाती थी। 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर इसकी खरीद कभी कभार ही हुई है। मंगलवार को की गई खरीदी पूरी ट्राली की है। 

 

उल्लेखनीय है कि अशोकनगर जिले में होने वाला शरबती गेहूं देश एवं दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसकी बहुत मांग भी है।

 

गेहूं की आवक के समय मंडी से मिले अच्छे भाव से शरबती पैदा करने वाले किसान काफी खुश हैं।

 

यह भी पढ़े : निमाड़ का युवा दुबई भेज रहा जैविक खेती का गेहूं

 

source : mpbreakingnews.in

 

शेयर करे