हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का 25 मार्च, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

 

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान की उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर सक्रिय चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर हो गया है।

उत्तरी केरल से आंतरिक कर्नाटक के ऊपर एक ट्रफ बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों पर एक विपरीत चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश और बर्फबारी हुई। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जारी रहीं।

 

यह भी पढ़े : फसल अवशेष जलाने से नुकसान : श्री मोरीस

इस दौरान पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिलीं। जबकि छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।

राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी भागों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। हालांकि यह गतिविधियां आज रात तक ही संभव हैं। उसके बाद 25 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, बिहार के कुछ भागों, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में 25 मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में, केरल के कुछ हिस्सों में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

25 मार्च से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर मध्यम से तेज़ उत्तर पश्चिमी हवाएँ चलेंगी। इन हवाओं के प्रभाव से सुबह के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है जबकि मौसम साफ होने के कारण दिन में पारा ऊपर चढ़ेगा।

 

यह भी पढ़े : निमाड़ का युवा दुबई भेज रहा जैविक खेती का गेहूं

 

source : skymetweather

 

शेयर करे