बूंदाबांदी के आसार
48 घंटे बाद 29 और 30 नवंबर को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में फिर कम दबाव के क्षेत्र बनने वाला है।
मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे सिस्टम के चलते मौसम के मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे है।
इसके चलते कहीं कहीं बारिश और बादल छा सकते है।वही तापमान में भी उतार-चढ़ाव के आसार है।
एमपी मौसम विभाग ने आज 28 नवंबर 2021 को कहीं भी बारिश की संभावना नही जताई है यानि आज मौसम शुष्क रहने वाला है।
वही हवाओं की रफ्तार भी 14 किमी/घंटा रहेगी।
बौछारें भी पड़ सकती हैं
मौसम विभाग की मानें तो 48 घंटे बाद 29 और 30 नवंबर को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में फिर कम दबाव के क्षेत्र बनने वाला है।
इसमें 29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में अंडमान के पास एक कम दबाव का क्षेत्र और 30 नवंबर को अरब सागर में भी एक चक्रवात बनने जा रहा है।
दोनों सिस्टमों के एक्टिव होने से हवाओं के साथ वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सोमवार-मंगलवार को बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।
खास बात ये है कि पिछले 50 साल में पहली बार दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून के चलते प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।
बादल छाए रहने ने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रिय कार्यालय भोपाल से कृषि विज्ञानं केंद्र बड़गाव बालाघाट को प्राप्त प्राप्त 05 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2021 की अवधि में मौसम साफ और शुष्क रहने की सभावना है।
इस दौरान सापेक्ष आद्रता 62 से 67 प्रतिशत रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूयनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तथा हवा की गति 5.9 से 7.3 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण पश्चिमी रहने की सम्भावना है।
इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहने ने की संभावना है।
इन राज्यों में भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 29 नवंबर से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में हल्की बारिश और 30 नवंबर तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।
सांगली, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, मुंबई, पुणे, नासिक और जलगांव में बारिश के आसार है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा क्षेत्र में अगले 3 दिन भारी बारिश होगी।
29 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती
यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह
यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें
शेयर करे