फिर बदलेगा मप्र का मौसम, इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी

 

मप्र का मौसम, बढ़ेगी गर्मी

 

आज 13 मार्च 2022 रविवार को फिर सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है और 16 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बनने से मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

आने वाले दिनों में तापमान के बढ़ने के साथ ही गर्मी के तेज होने के आसार है।

एमपी मौसम विभाग ने आज 13 मार्च 2022 रविवार को फिर सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है और 16 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

हल्की बारिश देखने को मिल सकती है

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।

सबसे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रीवा,मंडला, मलाजखंड, नौगांव और खजुराहों में दर्ज किया गया।

वही सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव हो सकता है और इंदौर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

राजधानी में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात का पारा भी 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के आसार हैं।

 

तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है जिसके असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

अभी दो-तीन दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

इस दौरान दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

संभावना है कि मार्च माह के अंत तक गर्मी का असर तेज देखने को मिलेगा।

अगले 48 घंटे में हवा का रुख राजस्थान से होने से ग्वालियर के तापमान में बढोतरी होगी।

राजस्थान में 16 मार्च से लू चलने के कारण ग्वालियर का मौसम बदल सकता है और गर्म हवाओं से गर्मी और तापमान बढ़ सकता है।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : गेहूं की कटाई के बाद 60 से 65 दिन में आने वाली ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती

 

यह भी पढ़े : फसल बीमा योजना की त्रुटियों के लिए बैंक जिम्मेदार होंगे

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।