MP मौसम में फिर दिखेंगे कई बदलाव- छाएंगे बादल, धूलभरी आंधी-बूंदाबांदी

 

10 जिलों में लू का अलर्ट

 

वही दक्षिणी हरियाणा पर चक्रवाती घेरा बनने से इंदौर में बादल छाए रहेंगे और 20-21 को धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश के मौसम में जल्द कई बदलाव देखने को मिल सकते है।नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं बादल छाएंगे तो कहीं धूल भरी आंधी के आसार नजर आ सकते है।

वही कहीं कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने आज 19 अप्रैल 10 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, वही 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वही 23 अप्रैल के बाद फिर मौसम के बदलने के संकेत है।

 

लू का येलो अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज 19 अप्रैल 2022 को छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, ग्वालियर, दतिया, गुना, छिंदवाड़ा, सागर और रतलाम जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस नौगांव, दमोह और खजुराहो में दर्ज किया गया।

नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावनाओं के बीच 21 अप्रैल में मौसम में आंशिक बदलाव आने की संभावना जताई है।

23 अप्रैल के बाद फिर मौसम बदलने के आसार है।

 

धूलभरी आंधी चलने की संभावना

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,वर्तमान मे इरान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो आज 19 अप्रैल मंगलवार को अफगानिस्तान के ऊपर पहुंचेगा।

वही दक्षिणी हरियाणा पर चक्रवाती घेरा बनने से इंदौर में बादल छाए रहेंगे और 20-21 को धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में 24 अप्रैल तक वृद्धि के आसार नहीं है और एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

ग्वालियर में भी दिन में बादल छा सकते हैं और 20-21 अप्रैल को शहर सहित अंचल में आंधी चल सकती है।

 

तापमान में गिरावट हो सकती है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 एवं 21 अप्रैल को तापमान में गिरावट हो सकती है।

19 अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

21 अप्रैल से काले बादल छाने से 22-23 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदा-बांदी होने का अनुमान है।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : PM Kisan : eKYC की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे