7 दिन बाद भी खाते में नहीं पहुंचे पीएम किसान योजना के 2000 रुपये?

जल्द करें ये काम

 

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही तरीके से नहीं भरने की वजह भी आपके पैसे अटक सकते हैं.

सबसे पहले इस योजना की वेबसाइट पर जाकर अपनी त्रुटियां जांच लें.

इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं.

 

शिकायत कर रहे हैं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त किसानों के खाते में 17 अक्टूबर को ही भेज दी गई थी.

तकरीबन 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है.

हालांकि, 7 दिन बीत जाने के बाद भी कुछ किसान दो हजार रुपये की राशि अभी तक नहीं पहुंचने की शिकायत कर रहे हैं.

इन किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है.

सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर खाते में राशि नहीं पहुंचने की वजह जाननी चाहिए.

यहां करें संपर्क

आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं.

यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

 

अपने त्रुटियों को करें चेक

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरने की वजह भी आपके पैसे अटक सकते हैं.

आपके द्वारा भरी गई जानकारियां सही हैं या नहीं, ये जानने के लिए  pmkisan.gov.in पर जरूर विजिट करें.

  • pmkisan.gov.in  वेबसाइट पर जाएं.
  • राइट साइड में फॉर्मर कॉनर्र लिखा नजर आएगा. इस पर क्लिक करें.
  • यहां बेनिफिशियरी स्‍टेटस पर क्लिक करें.
  • यहां आपको आधार नंबर, अकाउंट नंबर और फोन नंबर का ऑप्‍शन नजर आएगा.
  • आधार नंबर दर्ज कर गेट डेटा पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही यहां पर आपकी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी.

 

जल्द करें ये काम

बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं.

किसानों को ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में भेजी जाती है.

इस बार 12वीं किस्त के लाभार्थियों की संख्या में कमी आई है.

 तकरीबन 10 करोड़ किसानों को 11वीं किस्त का लाभ मिला था.

वहीं, इस बार किसानों की संख्या घटकर 8 करोड़ हो गई.

इनमें कई किसान भूलेखों के सत्यापन में अयोग्य पाए गए थे.

वहीं कई किसान ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी नहीं करने की वंचित रह गए.

ऐसे में ये किसान जल्द से जल्द ई-केवाईली की प्रकिया वेबसाइट पर जाकर पूरी कर लें.

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक इन किसानों को भी अगली किस्त के साथ 12वीं किस्त की राशि भेजी जा सकती है.

यह भी पढ़े : किसानों को डबल तोहफा, अब रबी फसलों पर बढ़ाई गई MSP

 

यह भी पढ़े : 2 करोड़ किसानों को नहीं मिली पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त

 

शेयर करें

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।