रबी सीजन में 40% बढ़ी बुवाई, अब तक 59% अधिक बोया गया गेहूं

गेहूं-सरसों का रकबा बढ़ा

आलू-टमाटर उत्पादन 5% घटने का अनुमान

 

नई दिल्ली. रबी सीजन की शानदार शुरुआत हुई है। 28 अक्टूबर तक रबी फसलों की बुवाई का रकबा से 40% अधिक है।

अब तक 37.75 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 27.24 लाख हेक्टेयर रही थी।

अब तक 54,000 हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है, जो एक साल पहले के 34,000 हेक्टेयर से 59% अधिक है।

दलहन की बुवाई 8.82 लाख हेक्टेयर में हुई है।

 

उत्पादन में गिरावट आने का अनुमान

वहीं, दूसरी तरफ जुलाई, 2022 में समाप्त हुए फसल वर्ष में आलू टमाटर के उत्पादन में 5% गिरावट आने का अनुमान है।

जबकि प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा है।

कृषि मंत्रालय ने बागवानी फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए कहा कि आलू का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 5.33 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 5.62 करोड़ टन था।

टमाटर का उत्पादन 4% घटकर 2.33 करोड़ टन रहेगा।

 

उत्पादन

फसल वर्ष 2021-22 में इतना रह सकता है उत्पादन :-

फसल 2020-21 2021-22 बदलाव
आलू 5.62 5.33 (-0.5%)
टमाटर 2.33 2.12 (-0.4%)
प्याज 2.67 3.13 (+17%)
फल 10.25 10.73 (+05%)
उत्पादन के आंकड़े करोड़ टन में

 

गेहू की अब तक बुवाई

राज्यों में गेहू की अब तक बुवाई :-

राज्य रकबा
उत्तरप्रदेश 39000
उत्तराखंड 9000
राजस्थान 2000
जम्मू-कश्मीर 1000
(रकबा हेक्टेयर में)

यह भी पढ़े : किसान कैसे पता करें खाद असली है या नकली…?

 

यह भी पढ़े : चने के नए बीज से पौधे की ऊंचाई बढ़ेगी, मशीनों से हो सकेगी कटाई

 

शेयर करें

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।