मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट… IMD ने दी चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है. शनिवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है. पिछले दो दिनों में 35 जिलों में मौसम प्रभावित हुआ है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राज्य भर में अगले चार दिनों तक इसी तरह का मिला-जुला मौसम बने रहने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच मौसम के मिजाज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की.

शुक्रवार को जबलपुर और दमोह में हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं खंडवा में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया. तापमान नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, रतलाम में 41.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री, बैतूल में 40.8 डिग्री, गुना में 40.4 डिग्री, शाजापुर, दमोह और सागर में 40.2 डिग्री, और श्योपुर में 40 डिग्री रहा.

शनिवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में बारिश का अलर्ट है. वहीं कई जगह तेज-तेज आंधी चल सकती है.