डिजिटल युग में अब खेती-किसानी भी स्मार्ट हो गई है। मोबाइल ऐप्स के जरिए किसान अब घर बैठे मौसम, मंडी भाव, फसल सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
इन ऐप्स की मदद से न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि खेती को अधिक लाभकारी भी बनाया जा सकता है।
सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान अब मौसम का पूर्वानुमान पहले से जान सकते हैं, जिससे वे सिंचाई, बुवाई और कटाई का सही समय तय कर पाते हैं।
इसके अलावा मंडियों के ताजा भाव जानकर किसान अपनी उपज को सही समय और सही जगह बेच सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर दाम मिलता है।
Kisan Suvidha App
IFFCO Kisan App
PM Kisan App
ekisan App – मंडी भाव तुरंत पाएं
किसान भाइयों के लिए मंडी भाव जाननाबेहद जरूरी है।ekisan App के माध्यम से आप नजदीकी मंडी के रेट, फसल के मॉडल प्राइस और अधिकतम मूल्य देख सकते हैं।
