MP Weather: ग्वालियर-जबलपुर सहित 34 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेश में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है।

बुधवार को 20 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा, वहीं गुरुवार को ग्वालियर और जबलपुर समेत 34 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह मानसून के सक्रिय होने तक प्री-मानसून का असर बना रहेगा।

इसी बीच गुरुवार को मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

 

आज इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

 

इन क्षेत्रों में आंधी की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

वहीं इंदौर, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 13 जून को ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।