केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्री वेलफेयर पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए किसानों को सरकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता और खेती से जुड़ी जानकारियां मोबाइल पर मिलेंगी।
पोर्टल से किसानों को क्या फायदा होगा?
- एक ही जगह सभी योजनाएं: सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और डिजिटल सेवाओं की जानकारी मिलेगी।
- ऑनलाइन आवेदन: पात्रता जांच और आवेदन की सुविधा मिलेगी।
- कृषि की जानकारी: मौसम, बीज-खाद की उपलब्धता, वैज्ञानिक खेती और मंडियों के भाव की जानकारी मिलेगी।
- मोबाइल पर सुविधा: कम इंटरनेट स्पीड में भी पोर्टल चलाने की सुविधा होगी।
- प्रशिक्षण अभियान: कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के जरिए किसानों को डिजिटल टूल्स के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह पोर्टल पीएम-किसान, एग्रीस्टैक और पीएम फसल बीमा योजना जैसी पहलों के लिए एक साझा प्रवेश-द्वार के रूप में काम करेगा।
एग्री वेलफेयर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट:
