हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 07, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ के मध्य भागों से विदर्भ तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उस से सटे हुए पाकिस्तान पर बना हुआ है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण असम, सिक्किम और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हुई।

दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

ओडिशा, आंध्र प्रदेश, दक्षिण भारत कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है।

तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है।

यह भी पढ़े : PM Awas Yojana : जारी हुई पीएम आवास योजना की राशि

 

यह भी पढ़े : क्या केसीसी कार्ड धारक किसान की मृत्यु के बाद कर्जमाफी दी जाती है?

 

शेयर करें