हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का अगस्त 23, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

पिछले 6 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर बना हुआ डिप्रेशन 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा में बढ़ गया है।

22 अगस्त को आज 5:30 बजे यह मध्य प्रदेश के मध्य भागों और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश में अक्षांश 24.2 डिग्री उत्तर और देशांतर 78.8 के पास था।

यह सागर से लगभग 60 किमी उत्तर में, दमोह से 70 किमी पश्चिम उत्तर-पश्चिम में और झांसी से 115 किमी दक्षिण-पूर्व में था।

यह उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और आज शाम तक कमजोर होकर एक गहरे कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल जाएगा।

मॉनसून की ट्रफ रेखा अब अमृतसर, करनाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश के मध्य भागों बने हुए डिप्रेशन के केंद्र से गुजरते हुए, सीधी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, खड़गपुर, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है।

दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश, पूर्वी असम, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी भारी हुई।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दिल्ली, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, गुजरात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, तटीय ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश या संभव है।

पूर्वी और दक्षिण राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़े : गन्ने की ये 3 किस्में रोग व कीट प्रतिरोधी हैं, जिनसे मिलेगा बंपर उत्पादन

 

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, मोटाई और लम्बाई के लिए क्या करें किसान

 

शेयर करे