हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जनवरी 05, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

देश में कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं है।

हालाँकि, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल में 71 डिग्री पूर्व देशांतर और 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में देखा जा सकता है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रही।

पंजाब के कई हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर भीषण कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।

पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों के साथ-साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला देखा गया।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

यह भी पढ़े : खाते में आएगी सम्मान निधि की 13वीं किस्त

 

यह भी पढ़े : जानें किसकी अटकेगी सम्मान निधि की 13वीं किस्त

 

शेयर करें