हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जून 24, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

  • पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे इलाकों पर बना हुआ है जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है।
  • एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।
  • एक ट्रफ रेखा झारखंड और ओडिशा पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है।
  • एक और ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से केरल तट तक फैली हुई है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। ।

बाकी पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक ओडिशा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों सहित उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक शुष्क रहेगा।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में और मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हुई।

गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा, आंतरिक महाराष्ट्र, झारखंड, असम, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई।

उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ शुरू हो गई हैं जिससे तापमान में वृद्धि हुई है।

साभार: skymetweather.com

यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

शेयर करे