देश भर में बने मौसमी सिस्टम
- एक अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से कर्नाटक तट तक फैली हुई है।
- चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 4.5 तक फैला हुआ है।
- एक ट्रफ रेखा झारखंड और ओडिशा के आसपास के हिस्सों पर छत्तीसगढ़ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से गुजरते हुए विदर्भ तक फैली हुई है।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र तट, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
लक्षद्वीप, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय महाराष्ट्र, कर्नाटक तट, केरल के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। और पूर्वी असम, दक्षिण गुजरात और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
शेष पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
तटीय ओडिशा, बिहार, झारखंड पूर्वी गुजरात और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।
यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण
यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह
शेयर करे