हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का सितम्बर 16, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और इसके आस-पास के क्षेत्र में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके 15 सितंबर की शाम तक उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। यह धीरे-धीरे दक्षिण उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ जाएगा। यह एक बार फिर सशक्त होकर दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल सकता है।

  • मॉनसून की ट्रफ समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बने हुए गहरे दबाव के केंद्र से गुजरते हुए, सतना, डाल्टनगंज, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।
  • एक और निम्न दबाव की रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से लेकर दक्षिण गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए पूर्वोत्तर बिहार तक फैली हुई है।
  • 18 सितंबर के आस पास एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बंगाल की खाड़ी में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तट के पास बन सकता है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई।

बिहार के उत्तरी भागों, सिक्किम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।

असम, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान के पश्चिमी भाग, झारखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक ओडिशा और केरल में हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

  1. अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
  2. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, सिक्किम असम, मेघालय, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
  3. हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।
  4. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़े : सब्सिडी पर ट्रैक्टर एवं पॉवर टिलर चलित कृषि यंत्र लेने के लिए आवेदन करें

 

यह भी पढ़े : सब्सिडी पर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सेट लेने के लिए आवेदन करें

 

शेयर करें