हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जून 04, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय से गुजर रहा है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास बना हुआ है।

एक चक्रवाती परिसंचरण म्यांमार तट के पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर के बीच बना हुआ है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, सिक्किम, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पश्चिमी हिमालय, उत्तरी पंजाब और गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान तेलंगाना में कुछ जगहों पर और मराठवाड़ा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

उत्तर और उत्तर-पूर्व राजस्थान में धूल भरी आँधियों के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पश्चिमी हिमालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन बुआई के लिए किसानों को सलाह, खेत की करें गहरी जुताई

 

शेयर करें