Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

28 लीटर दूध देने वाली खास भैंस, जानिए उसकी खुराक

Posted on April 6, 2023April 6, 2023

भारत के पंजाब राज्य के लुधियाना में हुए एक पशुपालन मेले में मुर्रा नस्ल की एक भैंस आई, जो दिन में 28.7 लीटर दूध देती है। इस भैंस की खुराक बेहद खास है, जो इसे इतना दूध देने के लिए सक्षम बनाती है। यूनिवर्सिटी ने इस भैंस से संबंधित कोई रिकॉर्ड दावा तो नहीं किया है, लेकिन यह पहली मुर्रा नस्ल की भैंस है, जो इतना दूध देती है।

28.7 लीटर दूध देने वाली भैंस देखने के लिए जुटी भीड़

हाल ही में गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनीमल साइंस यूनिवर्सिटी (गडवासु), लुधियाना में पशुपालन मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में गडवासु की ओर से कई अलग-अलग नस्ल की गाय-भैंस की प्रदर्शनी लगाई गई थी, लेकिन पूरे मेले में एक भैंस ऐसी भी थी जिसे देखने के लिए सुबह से शाम तक भीड़ जुटी हुई थी।

यह मुर्रा नस्ल की भैंस थी, यूनवर्सिटी के मुताबिक यह भैंस रोजाना 28.7 लीटर दूध देती है। यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट के मुताबिक चौथी ब्यात (प्रजनन) में यह भैंस इतना दूध दे रही है।

अन्य राज्य खरीदते है मुर्रा भैंस

मुर्रा भैंस एसोसिएशन के प्रधान नरेन्द्र सिंह ने किसानों को बताया कि हरियाणा से मुर्रा भैंस की सबसे बड़ी खरीदार राज्यों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैं।

इन राज्यों में मुर्रा भैंस की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है, रोहतक, हरियाणा से बड़ी संख्या में मुर्रा भैंस आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए भेजी जाती हैं

किस तरह का भोजन खुराक भैंस को दी जाती है ?

भैंसों के लिए उनके दैनिक भोजन का विशेष महत्व होता है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अधिक दूध दें। डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि अधिकांश पशुपालक तीन तरह के चारे के लिए भैंसों को अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरीके से खिलाते हैं।

इनमें सूखा चारा, दानेदार फीड शामिल है, और हरे चारे को शाम के समय खिलाए जाने के लिए होते हैं। लेकिन, हम लोग ऐसा नहीं करते हैं, और भैंसों के लिए एक ही तरीके से खाने का विकल्प चुनते हैं, चाहे वे ज्यादा दूध देने वाली मुर्रा भैंस हों या कम दूध देने वाली हों।

अगर हम 28 लीटर दूध देने वाली मुर्रा भैंस (Murrah buffalo) की बात करें तो उसकी सानी में मिक्स करके मक्का, चुकंदर, सॉयाबीन और हरा चारा जैसे विभिन्न चारे का मिश्रण शामिल होता है। इसके बाद, इस सानी को भैंसों के लिए दिया जाता है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अधिक दूध दे सकें।

मुर्रा भैंस की कीमत कितनी होती है

मुर्रा भैंस कीमत रेंज आती है, जो 80 हजार से सवा लाख रुपये तक होती है। मालिक नरेन्द्र सिंह ने बताया है, कि राज्य सरकारें टेंडर के माध्यम से मुर्रा भैंस खरीदती हैं, जबकि सीधे खरीददारों को एक मुर्रा भैंस की कीमत एक लाख से सवा लाख रुपये तक बेची जाती है।

हरियाणा से बड़ी संख्या में मुर्रा भैंस खरीदने वालों में यूपी, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार के लोग होते हैं।

मुर्राह भैंस के सौदे ज्यादातर हरियाणा में ही होते हैं, जहाँ पशु मेलों में व्यापारी मुर्रा के बारे में जानकारी जुटाते हैं कि कहाँ, कैसी और कितने की मिल रही है।

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सोयाबीन मंडी भाव | 01 जून 2023
  • रजिस्ट्रेशन के वक्त बरतें सतर्कता, वर्ना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये
  • सहकारिता क्षेत्र में किया जाएगा 1100 एफपीओ का गठन
  • MP Weather : 12 जिलों और 3 संभागों में बारिश, आंधी का अलर्ट
  • Ladli Behna Yojana पर अपडेट, गुरूवार से स्वीकृति-पत्रों का वितरण
  • गोबर, गोमूत्र और केचुए से बनी खाद से किसानों की बढ़ी आमदनी
  • मौसम विभाग ने जारी किया मानसून पूर्वानुमान, इस वर्ष जून महीने में कैसी होगी वर्षा
  • सोयाबीन मंडी भाव | 31 मई 2023
  • इन गलतियों के कारण नही पहुचेगा पीएम किसान योजना का पैसा
  • अब आप केंचुआ पालन से कमाएंगे लाखों रुपये, सरकार भी करती है मदद

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan