Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

मध्‍य प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना

Posted on February 18, 2022February 17, 2022

 

बारिश की संभावना

 

उत्तरी हवा चलने से मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1.8 डिग्री लुढ़का दिन का पारा।

 

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसके असर से बना प्रेरित चक्रवात बुधवार को समाप्त हो गया है।

हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी है। इस वजह से वातावरण में कुछ ठंडक भी बढ़ी है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

इसके प्रभाव से हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी होने के आसार है। जिसके चलते गुरुवार को बादल छा सकते हैं।

साथ ही शुक्रवार-शनिवार को राजधानी सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।

 

तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया।

इस सिस्टम के असर से साउथ गुजरात पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है।

किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नही रहने से बुधवार को उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं।

इस वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो सामान्य से दो डिग्रीसे. कम रहा। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 28.7 डिग्रीसे. से 1.8 डिग्रीसे. कम भी रहा।

न्यूनतम तापमान 13 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही मंगलवार के न्यूनतम तापमान 14 डिग्रीसे. के मुकाबले एक डिग्रीसे. कम रहा।

 

बादल छाने लगेंगे

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है।

इस सिस्टम के गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो जाएगा।

हवाओं के साथ नमी आने से मप्र के अधिकतर जिलों में बादल छाने लगेंगे।

 

आज यहाँ बारिश होने के आसार

साथ ही शुक्रवार को भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर, गुना, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्नाा, बैतूल में बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, सतना, रीवा में बारिश होने के आसार हैं।

source : naidunia

 

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : किसान सम्मान निधि के लिए होगा सोशल ऑडिट

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सोयाबीन की बुआई से पहले किसान अपने खेतों में करें यह काम
  • 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • डॉलर चना मंडी भाव
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी एक हजार रुपए की राशि
  • सोयाबीन मंडी भाव | 09 जून 2023
  • पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इन्हें मिलेंगे 10 हजार
  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan