हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

लहसुन में गिरावट का दौर जारी, प्याज के दामों में स्थिरता

 

दामों में स्थिरता

 

देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक मंडी में बुधवार को भी लहसुन के दामों में गिरावट का दौर जारी रहा।

एक दिन पहले के मुकाबले दामों में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल की और गिरावट दिखी।

नई लहसुन में ऊंटी सुपर बोल्ड क्वालिटी की लहसुन 7000 तक बिकी। नई लहसुन की आवक करीब 6500 बोरी रही। कुल लहसुन की आवक 11000 बोरी की रही।

 

आलू और प्याज के भाव

प्याज के दामों में अभी मजबूती बनी हुई है। प्याज की आवक 25000 बोरी तक सीमित है। आलू के दाम मजबूती पर हैं।

आलू चिप्स क्वालिटी का 1300 रुपये तक बिक गया। आलू की आवक 45 हजार बोरी रही।

प्याज सुपर 2300 2800, एवरेज 1700-2300, गोल्टा 1400-1600, गोल्टी 1000 1200, आलू चिप्स ज्योति 1000 1300, राशन 900-1100, गुल्ला 400-500, लहसुन नई ऊंटी सुपर बोल्ड 6500-7000, बोल्ड 5500 6000, एवरेज 3500-4500 बारीक 1500-2000 रुपये क्विंटल।

source : naidunia

 

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : किसान सम्मान निधि के लिए होगा सोशल ऑडिट

 

शेयर करे