हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

MP के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार

 

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

 

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर और शहडोल संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

 

मध्यप्रदेश में नौतपा के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन में अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना बताई है।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसलिए नमी आने से बादल बन रहे है।

 

यह भी पढ़े : नौतपा में मध्य प्रदेश के इन संभागो में बारिश के आसार

 

इसके अलावा प्री-मानसून गतिविधयां शुरू हो गई हैं।

इस वजह से शाम के समय गरज-चमक और तेज हवा के साथ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पीके शाह ने बताया कि तापमान में भी धीरे धीरे बढ़ोतरी होती रहेगी। जून के प्रथम सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

इंदौर,उज्जैन में जमकर बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि इंदौर में 23.2 एमएम, उज्जैन में 42.0 एमएम, सीधी में 2.4 एमएम और शाजापुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

 

रायसेन में 43.8 तापमान दर्ज

प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया।

भोपाल में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़े : किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए मुफ्त में बीज देगी सरकार

 

source

 

शेयर करे