हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मध्य प्रदेश में शुक्रवार से बादल छाने की संभावना है

 

MP Weather Update

 

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया।

 

बादल छाने के आसार

जम्मू-काश्मीर से आगे बढ़ा पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में दिल्ली और उसके आसपास बना हुआ है।

इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। जिसके चलने हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है।

जिसके चलते तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। उधर अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके प्रभाव से वातावरण में नमी आने से शुक्रवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाने के आसार हैं।

इससे न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है।

 

तापमान मामूली उतार-चढ़ाव

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो सामान्य से एक डिग्री से.कम रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान ( 29.7 डिग्री से.) की तुलना में 0.3 डिग्री से. अधिक रहा।

साहा ने बताया कि राजस्थान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर बने सिस्टम के कारण हवाओं का रुख कभी दक्षिण-पूर्वी तो कभी उत्तर-पूर्वी हो रहा है।

जिसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने का सिलसिला बना हुआ है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में अरब सागर में सक्रिय है।

इसके और शक्तिशाली होकर आगे बढ़ने के आसार हैं।

इससे हवाओं के साथ वातावरण में नमी आने से शुक्रवार से राजधानी सहित कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने की संभावना बन रही है।

source

 

यह भी पढ़े : ये हैं प्याज की 5 सबसे उन्नत किस्में

 

यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे