हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

सीएम शिवराज ने किसानों के खाते में ट्रांसफर की 202 करोड़ से अधिक राशि

 

सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की

 

मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक किसानों को सीएम शिवराज ने आज गुरुवार 17 फरवरी को बड़ा तोहफा दिया।

सीएम शिवराज ने अपने निवास पर सिंगल क्लिक से 23 जिलों के 1 लाख 46 हजार किसानों के बैंक खातों में 202.90 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।

ये राशि उन किसानों के खातों में भेजी गई है जिन किसानों की फसलें पिछले दिनों ओलावृष्टि और अतिवृष्टि में खराब हो गईं थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा….

राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान किसावों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि और असमय बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था।

तभी मैंने आप सभी किसान भाई-बहनों से कहा था कि परेशान मत होना, आंखों में आंसू मत लाना, मैं हमेशा की तरह आपके हर दुख संकट की घड़ी में साथ खड़ा हूं। आपको मैं पूरी राहत दूंगा।

उन्होंने कहा कि किसान और इनका पूरा परिवार श्रम करता है, तब कहीं खेतों से अन्न की प्राप्ति होती है।कई बार प्राकृतिक आपदा के कारण यह फसल नष्ट हो जाती है।

हर संकट में मैं अन्नदाता के साथ खड़ा हूं। आपको इस संकट से पार निकालकर ले जायेंगे।

 

पैसा पहुंचने में कई बार विलंब हो जाता है

सीएम शिवराज ने आश्वस्त किया मेरे किसान भाई-बहनों, फसल बीमा का पैसा पहुंचने में कई बार विलंब हो जाता है, तो चिंता मत कीजियेगा।

इस प्रक्रिया में कई बार 7-10 दिन भी लग जाते हैं। आपको फसल बीमा का पूरा पैसा मिले, हम यह सुनिश्चित करेंगे।

 

राहत राशी वितरण कार्यक्रम

 

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : किसान सम्मान निधि के लिए होगा सोशल ऑडिट

 

शेयर करे